Alwar: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, लोगों ने इस प्रकार अपनी समस्याओं से करवाया अवगत

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार दूूसरे दिन कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। रविवार को वैभव गहलोत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद आज प्रियंका गांधी ने अलवर में रोड शो किया।

पार्टी प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में तीन किलोमीटर लम्बे इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखरजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली औऱ ललित यादव शामिल थे। इस रोड शो में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

कांग्रेस की इस दिग्गज कीएक झलक पाने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर लोग खड़े दिखाई दिए। इस दौरान पुष्प वर्षा कर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। रोड शो के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने कागज पर लिखकर अपनी समस्याओं से प्रियंका गांधी को अवगत करवाया।

इस स्थानों से गुजरा प्रियंका का रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो अलवर के शहीद स्मारक से दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ। यहां से ये मन्नी का बड़, चर्च रोड, होप सर्कस, कलाकंद मार्केट, घंटाघर, कांशीराम चौराहे से होता हुआ रोड नंबर 2 तक समाप्त हुआ।

PC: twitter

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *