Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है आम, सेवन करने से मिलते हैं गजब के ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। आम को फलों का राजा बोला जाता हैं। ये बहुत ही रसीला फल होता है। गर्मी के मौसम में आने वाले इस फल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है कि आम का सेवन करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

आम में पॉलीफेनोल्स होते हैं जिसे एंटी-इफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। आम ब्लड लिपिड (कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करके हार्ट का खतरा कम करने में भी उपयोग है। आम में फाइबर की अच्छी मात्रा मिलती है, जो पाचन को ठीक रखने के साथ ही मोटापा कम करने में उपयोगी है।

आम में मिलने वाले पोषक तत्वों और विटामिन्स के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। आपको आज ही अपनी डाइट में आम को शामिल कर लेना चाहिए। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं।
PC: medicalnewstoday

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *