IPL 2024: रोहित शर्मा ने टी20 में रचा इतिहास, कोहली-धोनी भी नहीं कर सके हैं ऐसा

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की शतकीय पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मैच में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए। ये मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल में दूसरा शतक है। इससे पहले 2012 में उन्होंने आईपीएल में शतक लगाया था।

रोहित शर्मा ने रविवार को खेली गई शतकीय पारी के दौरान एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में अपने पांच सौ छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले और दुनिया क पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा के अब 431 मैचों में 501 छक्के हो गए हैं। वह 248 आईपीएल मैचों में 272 और 151 टी20 मैचों में 190 छक्के लगा चुके है। उन्होंने चैम्पियंस लीग और घरेलू टी20 मैचों में भी कई छक्के लगाए है। रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर केवल 186 रन ही बना सकी।

pc:espncricinfo

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *