IPL 22024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए मिचेल मार्श!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण अभी तक ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इसी बीच इस टीम के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर ये है कि दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होने के चलते आईपीएल 2024 से लगभग बाहर हो गए हैं।

वह स्वदेश वापस लौट गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के तुरंत बाद 2024 टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए मार्श को ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया जाना लगभग तय है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इलाज के लिए वापस बुला लिया है।

खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का ये स्टार ऑलराउंडर दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट का इलाज कराने के लिए स्वदेश लौट गया है। मिचेल मार्श का स्वदेश जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। खबरों के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर मार्श को दिल्ली टीम प्रबंधन के साथ परामर्श के बाद वापस बुलाया है, हालांकि, अब वह इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में खेल पाएंगे या नहीं, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

PC: espncricinfo

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *