New Rule: अब ऐसा करना बच्चों के जन्म पंजीकरण लिए हो गया है जरूरी

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बच्चों का जन्म पंजीकरण बहुत ही जरूरी हो गया है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं। स्कूल में प्रवेश के लिए भी इसे अनिवार्य किया गया है। अब इसको लेकर देश में एक नया कानून लागू हो गया है।

खबरों के अनुसार, अब बच्चों के जन्म के पंजीकरण के लिए मां और बाप का धर्म बताना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर जन्म पंजीकरण नहीं होगा। नए नियम के अनुसार, बच्चों के जन्म पंजीकरण के लिए बच्चे के माता-पिता को अपने धर्म का खुलासा करना जरूरी कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ये नया नियम लागू किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकारों को भी नोटिफिकेशन जारी करना होगा। गौरलतब है कि पहले जन्म के पंजीकरण के लिए बर्थ रजिस्टर में केवल परिवार का धर्म दर्ज किया जाता था। अब इसमें अपडेट किया गया है। फॉर्म नंबर 1 बर्थ रिपोर्ट में बच्चे के धर्म के साथ ही पिता और माता के धर्म लिए भी कॉलम रखा गया है। इसी प्रकार का नियम गोद लेने वाले माता-पिता के लिए भी लागू होगा।

PC: zeebiz

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *