Rajasthan: लोकेश शर्मा के खुलासे को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, बता दिया इसे चुनावी हथकंडा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने बुधवार को पीसी क माध्यम से बड़े-बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने इस दौरान ओडियो टैप मामले, पेपर लीक और विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा था। इस पर पीएम मोदी भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

खबरों के के अनुसार, अब लोकेश शर्मा द्वारा किए गए खुलासे को लेकर पूर्व मुख्यमं़त्री अशोक गहलोत ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने गुरुवार जोधपुर दौरे पर मीडिया से बात करते हुए इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। मीडिया द्वारा लोकेश शर्मा के खुलासे के बारे में पूछने पर अशोक गहलोत ने कहा कि ओएसडी ने क्या खुलासा किया है, मुझे पता नहीं है।

उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि मौजूदा समय में माहौल ऐसा है कि कौन कब इधर-उधर हो जाता है, ऐसे में कौन क्या बोला उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए, सच्चाई पर जाना चाहिए। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इसे चुनावी चुनावी हथकंडा करार दिया है। गौरलतब हैं कि राजस्थान 13 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

PC: thelallantop

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *