राजस्थान 5 स्तम्भों वाली 25 गारंटी की ऐतिहासिक न्याय पत्र रैली का साक्षी बनाः Ashok Gehlot

जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज गुलाबी नगर जयपुर में न्याय पत्र रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया है।

इस रैली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने भी बड़ी बात ही है। इस संबंध में पूर्व सीएम ने ट्वीट किया कि रोज़गार, समानता, दाम, नारी को हक़ से सम्मान। आज राजस्थान 5 स्तम्भों वाली 25 गारंटी की ऐतिहासिक न्याय पत्र रैली का साक्षी बना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के न्याय का उद्घोष जनाधिकार का जय घोष बनकर गूंजा।

वहीं सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधीएवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा आज जयपुर में कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ का लोकार्पण किया गया। देशवासियों की आवाज, उम्मीद एवं विश्वास के साथ यह न्याय पत्र तैयार किया गया है, जो कि राष्ट्र के विकास एवं जनहित के लिए पूर्णतः समर्पित है। न्याय के संकल्प के साथ, हाथ बदलेगा हालात।

PC: twitter

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *