Ram Navami: ये रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, इस सब्जी का भूलकर भी नहीं करें सेवन

इंटरनेट डेस्क। रामनवमी का त्योहार देश में बुधवार का मनाया जाएगा। इस बार रामनवमी के दिन अयोध्या मंे विशेष रौनक देखने को मिलेगी। आज हम आपको रामनवमी के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे है।

रामनवमी के दिन ग्रहों का शुभ संयोग-चंद्रमा और शनि स्वराशि में रहेंगे। रामनवमी के दिन लोगों के लिए सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा। इस समय आप श्रीराम की सपरिवार तस्वीर के साथ पूजा कर सकते हैं। इस त्योहार को लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रामनवमी के दिन लोगों को किस सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। रामनवमी के दिन लौकी की सब्जी या लौकी से बना कोई भी व्यंजन खाना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में नवमी के दिन लौकी का सेवन करना मांसाहार भोजन खाने के समान समझा गया है।

PC: amarujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *