Sonia Gandhi ने राजनीतिक कॅरियर में पहली बार किया ऐसा

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन गई हैं। कांग्रेस की इस दिग्गज नेता सहित 14 सांसदों ने आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नए संसद भवन में इन सभी नेताओं को शपथ दिलाई।

पूर्व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है। वही राजस्थान से ही संबंध रखने वाले और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा पहुंचे हैं। कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन और सैयद नासिर हुसैन, उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता आरपीएन सिंह और पश्चिम बंगाल से भाजपा के समिक भट्टाचार्य ने भी आज ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है।

राजस्थान से ही भाजपा मदन राठौड़ भी राज्यसभा पहुंचे हैं। आपको बता दें की सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा सांसद बनी हैं। इसे पहले वह लोकसभा सांसद ही रही थी। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की है।

PC:  livemint

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *