Taiwan: 25 साल पहले भी भूकंप ने मचाई थी तबाही, शवों को रखने के लिए कम पड़ गए थे फ्रीजर

इंटरनेट डेस्क। ताइवान के लिए आज का दिल दहशत से भरा रहा है। आज ताइवान में 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप के झटकों से यहां के शहर के कई हिस्सों में लोगों के बीच दहशत फैल गई। खबरों के अनुसार, द्वीप के पूर्वी तट पर आए इस भूकंप के कारण सात लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 700 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि करीब 25 साल बाद ताइवान के लोगों को इस प्रकार के भूकंप का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि इससे पहले 1999 में आए विनाशकारी भूकंप से इस देश में हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

ये ताइवान के इतिहास का दूसरे सबसे खतरनाक भूकंप था। 21 सितंबर, 1999 को ये भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र के मुताबिक, उस समय आए भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। इसमंे 2,400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, वहीं 11,000 से अधिक अन्य घायल हुए थे। बताया जाता है कि उस समय मुर्दाघरों में सभी शवों को रखने के लिए फ्रीजर कम पड़ गए।

PC: livehindustan

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *