Lok Sabha Elections: राजस्थान में बढ़े 45 लाख से ज्यादा मतदाता, जानें किस जिले में हैं कितने वोटर

जयपुर। राजस्थान की 25 लोकसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए राजस्थान में कुल 5 करोड़ 35 लाख 8 हजार 10 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 करोड़ 40 लाख 907 सर्विस वोटर हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के दौरान 4 करोड़ 89 लाख 56 हजार 634 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या में 45 लाख 51 हजार 376 की वृद्धि हो गई है।

मतदाताओं की संख्या में 45.5 लाख की वृद्धि

लोकसभा क्षेत्र कुल मतदाता वर्ष 2024 कुल मतदाता वर्ष 2019 वृद्धि
गंगानगर 2103968 1943486 160482
बीकानेर 2050748 1851626 199122
चूरू 2222213 2019104 203109
झुंझुनू 2097732 1937882 159850
सीकर 2232334 2041612 190722
जयपुरग्रामीण 2194555 1952542 242013
जयपुर 2288793 2127021 161772
अलवर 2075093 1888524 186569
भरतपुर 2124971 1943794 181177
करौली-धौलपुर 1980182 1810574 169608
दौसा 1903520 1730289 173231
नागौर 2155502 1933169 222333
टोंक-सवाई माधोपुर 2150616 1945992 204624
अजमेर 1999399 1876346 123053
पाली 2348274 2161663 186611
जोधपुर 2138241 1957548 180693
बाड़मेर 2208630 1941231 267399
जालोर 2297692 2071244 226448
उदयपुर 2231240 2069559 161681
बांसवाड़ा 2200607 1975368 225239
चित्तौड़गढ़ 2170738 2015941 154797
राजसमंद 2064478 1912911 151567
भीलवाड़ा 2148657 1997328 151329
कोटा 2088853 1948010 140843
झालावाड़-बारां 2030974 1903870 127104
कुल 5,35,08,010 4,89,56,634 45,51,376

PC: rajasthan.ndtv

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *