Rajasthan: 13 लोकसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियां हुई प्रकाशित, इतने मतदाता हुए पंजीकृत

जयपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई हैं।

ये सूचियां विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पद पर उपलब्ध हैं। इन सूचियों के अनुसार, इन 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2 करोड़ 80 लाख 78 हजार 399 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 26 हजार 837 सर्विस वोटर हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1 करोड़ 44 लाख 48 हजार 966 पुरुष, 1 करोड़ 36 लाख 2 हजार 272 महिला और 324 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। 18-19 वर्ष आयु के 8 लाख 66 हजार 325 नव मतदाता पंजीकृत हैं।

पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 829 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3 लाख 1 हजार 742 मतदाता पंजीकृत हैं। पाली में सर्वाधिक 23 लाख 48 हजार 274 मतदाता पंजीकृत हैं। अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19 लाख 99 हजार 399 मतदाता पंजीकृत हैं।

PC: amarujala

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *